धोनी हैं रजनीकांत के फैन, कबाली वाले पोज को कॉपी कर इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों अपनी बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। क्रिकेट की दुनिया का इस चमकते सितारे के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। कोई इनके खेल की वजह से तो कोई इनकी स्टाइल की वजह से। लेकिन ये जनाब तो किसके फैन हैं, ये तो शायद ही आपको पता होगा।
दरअसल, माही ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें यह खुलासा हो गया कि महेंद्र सिंह धोनी आखिरी किसके फैन हैं। यह धोनी की लोकप्रियता का ही असर है कि उनके कॅरियर के बीच में ही उनपर फिल्म बनाई जा रही है। आप कुछ दिनों बाद धोनी की तो फिल्म देख पाएंगे लेकिन माही जिस फिल्म एक्टर के प्रशंसक हैं, वह हैं सुपरस्टार रजनीकांत।
माही ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह इस साउथ सुपरस्टार की नकल करते दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने वही पोज दिया है जो कि रजनीकांत ने अपनी लेटेस्ट फिल्म कबाली में दिया है। इससे साफ है कि वह रजनीकांत के किस हद तक दीवाने हैं। उन्होंने फोटो के नीचे लिखा है कि मैं कबाली में रजनी सर के पोज को कॉपी करने की कोशिश कर रहा हूं।
इस फोटो की वजह से धोनी इनदिनों और भी चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि रजनीकांत की भी फैन फॉलोइंग धोनी से कम नहीं। ऐसे में जब दो बड़ी हस्तियों की फोटो सामने आती है तो फिर उन दोनों के फैन्स का क्रेज़ देखने लायक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
