VIDEO: सिडनी की बारिश भी नहीं रोक पाई धोनी की प्रैक्टिस, अभ्यास में दिखा जीत का जुनून

नई दिल्ली। लाल गेंद के खेल में इतिहास रचने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें सफेद गेंद से भी कंगारूओं को परास्त करने पर टिकी हैं। भारत 12 जनवरी से सिडनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगा। भारतीय टीम के वन डे स्पेशलिस्ट खिलाड़ी इस मैच के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलियाई माहौल के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती है।
|
सफेद गेंद के खेल की आई बारी
जहां तक ऑस्ट्रेलियाई माहौल की बात है तो यहां की पिचों और अहम जरूरत होती है। भारतीय टीम लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं ऐसे में टीम के तीनों फार्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलिया में ढल चुके हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है और इनको भी टेस्ट के माइंड सेट से बाहर आकर एक दिनी गेम के हिसाब से खुद को तैयार करना है। भारतीय टीम में फिलहाल तीन मैचों की सीरीज के लिए जमकर तैयारी चल रही है और महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
|
नहीं थमी सिडनी में बारिश और धोनी की प्रैक्टिस
फिलहाल सिडनी में बारिश होने का सिलसिला पूरी तरह से रूका नहीं है लेकिन धोनी पर सिडनी की बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है। धोनी को सिडनी में बारिश के बावजूद भी अभ्यास करते हुए देखा गया। बारिश के कारण धोनी भले ही मैदान में प्रैक्टिस करने नहीं उतर सके लेकिन उन्होंने इनडोर अभ्यास करके इसकी कमी को पूरी करने की कोशिश की। धोनी की इस लगन को सभी ने सराहा है और उनके अभ्यास की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि धोनी की वापसी भारतीय क्रिकेट के एक बड़े थिंक टैक की भी वापसी है। अभ्यास के दौरान भी धोनी टीम के लिए रणनीतियां बनाने में मशगूल नजर आए।
|
धोनी की इंडोर प्रैक्टिस का वीडियो-
जहां तक धोनी के फार्म की बात है तो पिछले साल वह बल्ले से जूझते हुए नजर आए थे। इसके बावजूद भी धोनी के अनुभव और खासकर छोटे प्रारूप में उनकी मैच फिनिश करने की क्षमता पर शक नहीं किया जा सकता है। करियर की संध्या में चल रहे इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज के पास नए साल में नया धमाका करने का पूरा मौका है। धोनी को मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी 20 टीम में नहीं शामिल किया गया था। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
