Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: विंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के बाद धोनी ने ऐसा क्या किया कि डर गए रोहित

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज खत्म हुई और भारत ने टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी कैरेबियाई टीम के दांत खट्टे कर दिए। भारत ने पांचवें वनडे में विंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की जीत के बाद सभी खिलाड़ी होटल में पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। इनके मस्ती के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। दरअसल रोहित शर्मा ने 200 छक्के पूरे किए तो उन्होंने केक काटा। इसी बीच गुब्बारे लिए खड़े एमएस धोनी ने रोहित के साथ शरारत की और जडेजा से उनके कान के पास गुब्बारा फोड़ने को कहा। जडेजा ने वैसा ही किया। तेज आवाज सुनकर रोहित डर गए जिसे देखकर धोनी समेत अन्य खिलाड़ी ठहाका लगाकर हंसे। इसी बीच रोहित ने केक काटकर केदार जाधव को खिलाया और उनके मुंह में लगा दिया। यह वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है।

बता दें कि पांचवे वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही समेट दिया था। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था जबकि तीसरे मैच में विंडीज को जीत मिली थी।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 9:34 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+