For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब 'माही भाई' से मिले कोलकाता के स्पीड स्टार शिवम मावी तो उन्हें मिला ये टिप्स

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला इन दिनों काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह सीजन कुछ टीमों के लिए बेहद निराशाजनक रहा है वहीं अगर इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग की बात करें तो उनकी टीम अभी तक अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इस सीजन में माही का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा है। लंबे-लंबे छक्कों के साथ ही धोनी ने इस सीजन कई सारी बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। धोनी की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है, मैच के दौरान उनके प्रशंसकों का उनके प्रति प्यार देखते ही बनता है। खैर प्रशंसक कोई भी हो धोनी उससे मिलने में हिचकते नहीं हैं और न ही उन्हें कभी निराश करते हैं। कई युवा खिलाड़ी भी धोनी से अक्सर क्रिकेट के गुर सीखने के लिए उनसे संपर्क करते हैं। हाल ही में एक ऐसे ही युवा खिलाड़ी ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

शिवम मावी ने किया शुक्रिया अदाः अंडर 19 विश्वकप के बाद सुर्खियों में आए युवा खिलाड़ी शिवम मावी वैसे तो केकेआर के लिए खेलते हैं लेकिन 3 मई को साएसके से हुए मुकाबले के बाद शिवम धोनी से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने उनसे क्रिकेट की कुछ बारीकियां सीखीं। बता दें की सीएसके से केकेआर के हुए इस मुकाबले में भले ही केकेआर ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया हो लेकिन धोनी ने इस युवा खिलाड़ी का दिल जीत लिया। उन्होंने धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा की आपके द्वारा दी गई टिप्स मेरे लिए कितनी अहम है इसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता। उन्होंने आगे लिखा की आपकी शालीनता, धैर्य हम जैसे खिलाड़ियों को काफी प्रभावित करती हैं। बता दें की इससे पहले धोनी ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ को भी टिप्स देते नजर आए थे।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 15:00 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+