IPL 2018: फैन ने छुआ पैर तो महेंद्र सिंह धोनी ने दिया ऐसे जवाब
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब शुक्रवार को पुणे में चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। दरअसल मैच में चेन्नई सुपरकिंग की बल्लेबाजी के दौरान जब सुरेश रैना का विकेट गिरा तो उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए खुद कप्तान धोनी मैदान की तरफ बढ़े। वो जैसे ही मैदान में पहुंचे तभी उनका एक फैन मैदान पर दौड़कर पहुंच गया और धोनी का पैर छू लिया।
At the end of the day this boy is the winner. He for @msdhoni darshan without any wait time. #NoJaragandi @ChennaiIPL @CSKFansOfficial #WhistlePodu pic.twitter.com/eNCjfwDaD8
— Anush (@R_Anush) April 20, 2018
धोनी ने नहीं किया निराशः खेल के बीच में मैदान में इस तरह के कारनामे के बाद भी कप्तान धोनी ने अपने फैन को निराश नहीं किया। धोनी ने उसे ऊपर उठाते हुए उससे कुछ बोला और आगे बढ़ गए। उनके कुछ कहने पर उस प्रशंसक की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। धोनी आगे बढ़ गए और वह उन्हें देखता रहा,जिसके बाद वह भी मैदान से बाहर निकल गया। माही के इस अंदाज पर सोशल मीडिया में उनकी खूब प्रशंसा हो रही है,लोग कह रहे हैं कि ऐसे ही नहीं हर कोई उन्हें कैप्टन कूल कहता इस मैच में शेन वॉटसन के शानदार शतक की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग ने अपने घरेलू मैदान में राजस्थान की टीम को 64 रनों से करारी शिकस्त दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
