Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज पर आईसीसी का जुर्माना


yuvrajजयपुर, 19 नवंबर: आईसीसी ने भारतीय उपकप्तान युवराजसिंह को पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर विरोध करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराया. उन पर मैच फीस की 20 प्रतिशत राशि का जुर्माना किया गया है.

रविवार को खेले गए मैच में युवराज ने अंपायर सुरेश शास्त्री द्वारा उमर गुल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट करार दिए जाने पर असंतोष जताया था. अंपायर द्वारा आउट होने की उँगली उठाए जाने के बाद भी युवराज कुछ देर तक क्रीज पर रूके रहे और इशारा करके यह जताया कि गेंद उनके कंधे को रगड़ती हुई विकेटकीपर के दस्ताने में गई है.


आईसीसीने बताया किअंपायर द्वारा आउट करार दिए जाने के बाद युवराज की प्रतिक्रिया को आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनकी 20 प्रतिशत मैच फीस बतौर जुर्माना काटने की सजा सुनाई है. इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+