For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जिनके आस-पास भी नहीं पहुंच सका है कोई और खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 की शाम को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी ने आखिरी बार भारत के लिये पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था लेकिन भारत की हार के बाद वह दोबारा मैदान पर नजर नहीं आये हैं। इस दौरान लगातार उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी हालांकि आज धोनी ने उन सभी अटकलों पर लगाम लगाते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि इस बीच वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आयेंगे।

और पढ़ें: साक्षी को नापसंद थे धोनी के लंबे बाल, पर इन 3 खूबियों के चलते माही से हुआ प्यार

धोनी इस साल फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आयेंगे। आइए एक नजर धोनी के उन रिकॉर्ड पर डालते हैं जिनके आस-पास कोई दूसरा खिलाड़ी पहुंच भी नहीं सका है।

और पढ़ें: 'धोनी की जगह कोई नहीं भर सकता', संन्यास को लेकर जानें दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में एक कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने किसी अन्य कप्तान के मुकाबले सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 104 मैच जिताए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में 99 मैच जीते हैं वहीं उन्होंने पांच मैच राइजिंग पुणे जाइंट्स को जिताए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार

आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार

भारतीय के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा डिस्मिसल(शिकार) करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल 190 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 132 बार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में भूमिका निभाई है। इसमें 94 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं। अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक उनके काफी नजदीक हैं और उन्होंने अब तक आईपीएल में अब तक कुल 131 शिकार किए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग

महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टोटल 38 बार स्टम्प कर बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई है। दिनेश कार्तिक इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने कुल 30 बार बैट्समैन को स्टम्प किया है। धोनी को स्टम्प करने के मामले में काफी तेज माना जाता है। एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान धोनी ने कंगारू बल्लेबाज जॉर्ज बैली को मात्र 0.09 सेंकंड में स्टम्प कर दिया था।

खिलाड़ी के रूप में फाइनल में सबसे ज्यादा मौजूदगी

खिलाड़ी के रूप में फाइनल में सबसे ज्यादा मौजूदगी

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने का अनुभव है। वो अब तक 12 में से नौ बार आईपीएल फाइनल मैच खेले हैं और इस दौरान उनकी टीम तीन बार फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब हो चुकी है। धोनी ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नौ बार फाइनल मैच खेला है वहीं उन्हें एक फाइनल मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलने का मौका मिला है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने आठ फाइनल मुकाबले खेले हैं।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 118 बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी की है। जहां 104 मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी की है वहीं 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से कप्तानी की है।

Story first published: Monday, August 17, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+