For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी ! फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में तो अपना जलवा बिखेरा लेकिन दुनिया की वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम इंग्लैंड के सामने उसका प्रदर्शन फीका रहा और मंगलवार को खत्म हुई तीन वनडे मुकाबले की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज जीत ली । हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे और आखिरी वन-डे मैच में जो रूट और कप्तान इयोन मोर्गन ने 188 रनों की भागीदारी टीम को जीत दिलाई। हालांकि इस हार से ज्यादा मैदान पर उस वक्त फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों को बड़ी हैरानी हुई जब महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से गेंद लेते देखा गया। बता दें कि इस पूरे सीरीज में धोनी का प्रदर्शन फीका रहा है वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त मैदान पर उनके प्रदर्शन को देखते हुए लोगों ने हूटिंग भी की, ऐसे में इन तमाम आलोचनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि धोनी संन्यास ले सकते हैं। वहीं धोनी को इस तरह अंपायर से गेंद लेता देख फैन्स बुरी तरह डर गए थे,धोनी के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने ट्वीट करने शुरू कर दिए।

अचानक ही किया था टेस्ट से संन्यास का फैसलाः

गौरतलब हो कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने जब अंपायर से गेंद ली तो फैन्स को लगा कि शायद महेंद्र सिंह धोनी वन-डे से भी संन्यास लेने जा रहे हैं, क्योंकि धोनी ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में संन्यास ले लिया था।टेस्ट मैच से रिटायर होने से पहले भी अंतिम टेस्ट में कुछ ऐसा ही किया था। टेस्ट मैच खत्म होने के बाद धोनी ने मैच ड्रॉ होने के बावजूद स्टंप्स अपने साथ ले ली थी और अब धोनी ने सीरीज खत्म होने के बाद अंपायर से बॉल ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही जिस तरह से हार के साथ भारत-इंग्लैंड के बीच वन-डे सीरीज समाप्त हुई है, उससे लोगों के मन में डर बैठ गया था कि धोनी कोई बढ़ा कदम उठा सकते हैं।

फीका रहा है इस सीरीज में प्रदर्शन

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह बल्लेबाजी करते हुए आत्मविश्वास में नजर नहीं आए। इस सीरीज में धोनी ने लॉर्ड्स में 58 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी। दर्शकों ने उनकी इस धीमी पारी के लिए उनकी हूटिंग की थी वहीं निर्णायक मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी ने 66 गेंद पर केवल 42 रन बनाए। धोनी को स्ट्राइक रोटेट करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वह इस सीरीज में ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि यह स्वीकार करना मुश्किल है कि भारत और दुनिया के इस बेस्ट क्रिकेट का संन्यास करीब है।

अचानक ही किया था कप्तानी छोड़ने का फैसला

गौरतलब हो कि धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी भी अचानक छोड़ी थी ऐसे में फैंस को और यकीन हो रहा है कि हो सकता है कि धोनी वनडे से भी अचानक संन्यास ले लें। बता दें कि कुछ फैंस धोनी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो ऐसा कदम न उठाएं जबकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि धोनी को अब संन्याल ले लेना चाहिए, यही सही समय भी है।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 15:02 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+