For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'एमएस धोनी रिटायर' टैग, शोक में डूब गए माही के फैंस

नई दिल्ली: जिस दिन भी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे वह दिन निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए एक युग की विदाई के समान होगा और इसके भी कोई शक नहीं कि उस दिन उनके लाखों फैंस के दिल टूट जाएंगे। लेकिन ऐसी ही एक स्थिति तब देखने में आई जब ट्विटर पर 'एमएस धोनी रिटायर' का हैशटैग ट्रेंड करने लगा जिसके चलते रातों-रात धोनी फैंस की धड़कनें थम गई। एक बार को तो सबको लगा की धोनी ने विदाई वास्तव में ले ली है।

धोनी के लिए खेलना या नहीं खेलना पूरी तरह से उनका निजी मामला है लेकिन फैंस में इस समय सबसे बड़ी उत्सुकता और डर इसी बात का है कि धोनी कब संन्यास लेंगे। इसके साथ ही ऐसे भी लोगों की कमी नहीं जो चाहते हैं कि धोनी को अब खेलना छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोगों की भी सोशल मीडिया पर भरमार है। ऐसे में सोमवार को इस धोनी रिटायर के टैग ने काफी ट्रेंडिंग की जो यह भी बताती है कि इस समय धोनी के संन्यास से जुड़ी हर बात, अफवाहों का फायदा उठाकर लोग पल भर में अपने हिसाब से एक माहौल बना देते हैं जो धोनी के संन्यास के मामले में आग में घी डालने का काम करता है।

यहीं कारण था कि कल ट्विटर पर #MSDhoniretires सबसे ज्यादा चर्चित या ट्वीट करने वाला विषय था। इस दौरान धोनी के खेल जीवन से जुड़े शानदार पल, उनके द्वारा मारे गए प्रसिद्ध छक्के, 2011 का विश्व कप जो भारत ने धोनी की कप्तानी तले जीता था, सबके बारे में ट्वीट किया गया। जाहिर है इस हैशटैग पर प्रतिक्रिया देने वालों में धोनी के डाई हार्ड फैंस भी आगे रहे। इस टैग पर जो ट्वीट किए गए वे और उन पर प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह से रही-

एक युग की समाप्ति-

मैं वास्तव में रोया जब सचिन ने संन्यास की घोषणा की। यदि आप एक सच्चे धोनी प्रशंसक हैं तो अपने रोने का वीडियो अपलोड करें-

इससे ज्यादा कुछ भी दिल दहला देने वाला नहीं हो सकता है..क्योंकि टीम में वे और उनका मजाक याद आता है-

बता दें कि जब गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का चयन हुआ जिसके बाद चयनकर्ताओं ने धोनी के भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा कि वो अब युवा खिलाड़ियों पर ही ध्यान देंगे। इसके बाद नए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच अलग से बैठक हुई जिसमें धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा हुई।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने रवि शास्त्री का इंटरव्यू लेते हुए एमएस धोनी के भविष्य पर पूछा जिस पर मुख्य कोच ने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा था,' धोनी पर कॉमेंट करने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक ठीक से नहीं बांध सकते और वह धोनी पर बयान दे रहे हैं।'

जबकि चीफ सेलेक्टर का भी कहना है कि ये पूरी तरह से धोनी निजी फैसला है कि वह घरेलू क्रिकेट खेले, अपना टच वापिस हासिल करें या फिर खेलना ना भी जारी करें।

Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 14:13 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+