For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बॉडीबिल्डिंग विश्व चैंपियनशिप: भारत को कांस्‍य

By Staff
हैदराबाद, 24 नवंबर: अमेरिका में आयोजित मॅसलमेनिया वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत के बॉडीबिल्डर मीर मोहेत्‍शाम अली खान ने कांस्‍य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में चीन ने स्वर्ण पदक और कोलंबिया ने रजत पदक जीता है।

लास वेगास के गोल्डेन नगेट होटल में आयोजित प्रतियोगिता में मीर मोहेत्शाम अली खान (33 वर्ष) ने 90 किलोग्राम की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। कम वजन वाली प्रतिस्पर्धा में बेंगलुरू के प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता। खान और प्रकाश समेत आठ भारतीय बॉडीबिल्डरों ने इसमें हिस्सा लिया था।

खान आंध्रपदेश के पहले बॉडीबिल्डर हैं जिन्होंने विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लिया है। मैडल जीतकर हैदारबाद लौटने पर भारतीय रेलवे के कर्मचारी और 6.2 फुट ऊंचे कद वाले खान ने कहा कि वह देश के लिए यह सम्मान हासिल करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने आशा जताई कि वो देश के लिए आगे भी मैडल जीतेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+