नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब तीसरी बार अपने नाम दर्ज कर माही सेना ने दिखा दिया की आखिर वो क्यों दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तान हैं और क्यों पूरी दुनिया इस खिलाड़ी का सम्मान करती है। इस सीजन शुरू से ही चेन्नई का जलवा दिखना शुरू हो गया था। हालांकि इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम में हैदराबाद का नाम सबसे आगे है लेकिन चेन्नई के आगे इस टीम की न तो गेंदबाजी में असर देखने को मिला न ही बल्लेबाजी में। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में वॉटसन ने शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल का खिताब जिताया,और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। गौरतलब हो की इससे पहले चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में भी इस सीरीज पर कब्जा कर चुके हैं। इस सीरीज पर कब्जा करने के बाद धोनी ने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त की। गौरतलब हो की इस सीजन में जीत के साथ ही चेन्नई की टीम ने तीसरी बार सीरीज पर कब्जा कर मुंबई की बराबरी कर ली है। इस मैच के बाद धोनी ने अपने लकी नंबर के बारे में भी बताया।
किया लकी नंबर का जिक्रः इस सीरीज पर कब्जा करने के बाद धोनी ने साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की खासकर वॉ़टसन की इस सीरीज में मिली सफलता के बाद उन्होंने लकी नंबर का भी जिक्र करते हुए बताया की यह तीसरी बार चेन्नई की टीम ने सीरीज पर कब्जा किया है और तीनों ही जीत खास है लेकिन कुछ लोग लकी नंबर के फैक्ट्स की बात भी कर रहे हैं क्योंकि आज 27 तारीख है और चेन्नई 7वीं बार प्लेऑफ में पहुंची थी, इसके बाद मेरी जर्सी का नंबर भी 7 है तो मुझे यकीन था की ये मुकाबला मैं जीतूंगा।