For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कप्तान धोनी क्यों पहनते हैं 7 नंबर की जर्सी?

नई दिल्ली। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनका लकी नंबर 7..एक दूसरे की पहचान हैं। अक्सर लोग धोनी की इस बात के लिए उनकी काफी टांग खिंचाईं भी करते हैं।

लेकिन क्या सच में माही ऐसा मानते हैं, इस बारे में उन्होंने राज खोला लाइफस्टाइल ब्रांड के एक इवेंट में जहां वो बतौर ब्रांड एंबेसडर पहुंचे थे। धोनी ने कहा कि अक्सर लोग नंबर 7 को मेरा लकी नंबर बताते हैं लेकिन एक बात बताता हूं आप सबको, यह लकी नंबर मुझे संयोग से मिला है।

धोनी ने कहा कि 7 नंबर की जर्सी मिली संयोग से

क्योंकि जब मैं फुटबॉल खेला करता था तो मेरी जर्सी का नंबर 22 हुआ करता था लेकिन जब मैं टीम इंडिया में आया तो केवल 7 नंबर की ही जर्सी खाली थी जो मुझे मिल गई, अब इसे संयोग ही कहेंगे कि मेरा बर्थ मंथ और बर्थ डेट दोनों ही 7 है इस कारण लोगों ने उसे मेरे लकी नंबर से जोड़ दिया।

बुरे वक्त में भी नहीं बदला नंबर

इसलिए जब मैं आउट और फार्म में था और कुछ बुरा टाइम चल रहा था तो काफी लोगों ने मुझे सलाह दी कि मैं अपनी जर्सी नंबर को बदल दूं लेकिन मैं अंधिवश्वासी नहीं हूं इस कारण मैंने ऐसा नहीं किया। वैसे आपको बता दें कि धोनी लाइफस्टाइल के ब्रांड 7 का ही प्रचार करेंगे और वो इस बात के लिए काफी खुश और उत्साहित भी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+