खुला राज.. कहां के बल्ले पर लगाते थे धोनी हेलिकॉप्‍टर शॉट?

जालंधर। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्‍टर शॉट के तो सभी दीवाने हैं। अक्सर अपने बल्ले से छक्का लगा कर मैच को जीत दिलाने वाले मिस्टर धोनी ने अब राज खोला है कि उनके बल्ले कहां से बनकर आते हैं?

बुधवार को अपनी लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, का ट्रेलर जालंधर में लांच करते वक्त, धोनी ने वहां मौजूद छात्रों से कहा कि मैं जालंधर के बने बल्ले से खेलना पसंद करता हूं क्योंकि उसकी गुणवक्ता सबसे अच्छी होती है।

जालंधर के बने बल्ले से खेलते हैं माही

इसी वजह से मैंने अपनी बायोपिक फिल्म 'एम.एस धौनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की ट्रेलर लाचिंग इस शहर से करने की सोची। जिस पर छात्रोंं ने कहा कि अच्छा अब में समझ आया कि आप हेलिकॉप्‍टर शॉट कैसे लगाते थे, जिसके बाद छात्रों के साथ माही भी हंस पड़े।

मीडिया से मुखातिब होते हुए मिस्टर कूल ने कहा कि मेरे क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत सारे पल हैं, जो मेरे दिल के काफी करीब है, लेकिन मेरे लिए सबसे खास वक्त वो है, जब हमने साल 2011 में अपनी सरजमीं पर क्रिकेट विश्वकप जीता था। उस पल को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता, वो भावनाओं का सैलाब था, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है।

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा कि मेरी ऊपर बनी इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे मैं महान साबित होता हूं। हां ये मेरे जीवन पर बनी फिल्म है, जिसमें मेरी लाइफ के संघर्ष के पल दिखाये गये हैं। फिल्म निसंदेह बहुत अच्छी बनी है जिसके लिए मैं फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर सुशांत और पूरी टीम को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 16:36 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+