मिस्बाह को भी लगता है कि भारत हरा देगा आस्ट्रेलिया को
एडिलेड| शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त खाकर विश्वकप से बाहर हुए पाकिस्तान के कैप्टन मिस्बाह को लगता है कि भारत आसानी से आस्ट्रेलिया को हरा सकता है। स्पिन से भरी उछाल वाली पिच पर भारतीयों को रोक पाना आस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा इसलिए उन्हें विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाज की कमी खलेगी। जबकि भारत की स्पिन गेंदबाजी कंगारूओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
हालांकि उन्होंने बाद में अपनी बात को संभालते हुए कहा कि दोनों टीमें अच्छा खेल रही हैं और मुकाबला कठिन होगा। मालूम हो कि आईसीसी विश्व कप-2015 के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली छह विकेट की हार के बाद पाकिस्तान विश्वकप से बाहर हो गया है। मिस्बाह ने हार का ठिकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा।
मिस्बाह के करियर का यह आखिरी विश्वकप था क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो विश्वकप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, हालांकि उनकी विदाई कुछ खास नहीं हो पायी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
