Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली-जीवा के वायरल वीडियो ने खोला माही का अहम राज, जानें क्या

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने ना केवल कोहली और जीवा के प्यार भरी बांडिग को उजागर किया बल्कि इसने धोनी के अहम राज से भी पर्दा उठा दिया।

अब आप सोचेंगे कि कौन सा राज तो सुनिए इस वीडियो में जिस जगह पर कोहली और जीवा बैठे हैं वहीं से धोनी का बाइक गैरज दिखाई पड़ रहा है जिसमें शीशे का बना हुआ है और जहां भारी संख्या में बाइक्स खड़ी हैं।

क्रिकेट के बाद माही को बाइक से मोहब्बत

गौरतलब है कि धोनी को क्रिकेट के बाद अगर किसी और चीज का शौक है तो वो है बाइक का, कहा जाता है कि धोनी के पास 25 से ऊपर बाइक है, अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो धोनी ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस वीडियो ने इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।

कोहली औऱ जीवा के मजेदार पल

वायरल हो रहे इस वीडियो में कोहली औऱ जीवा के मजेदार पल हैं, जो विराट ने खुद शेयर किया था। जीवा के साथ लॉन में बैठे विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा बार-बार पूछती है - कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया. जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह म्याऊं-म्याऊं करने लगती है. आखिर में विराट भी म्याऊं -म्याऊं की आवाज से उसे डराने लगते हैं।

My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence 🙏❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+