Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन पहुंचते ही टीम इंड‍िया के 'अच्छे दिन', बढ़ी टेस्ट रैंक‍िंग

लीसेस्टर। भारतीय टीम 2011 दौरे की कड़वी यादें भुलाकर नई उम्मीद के साथ कल से अभ्यास मैच में पसीना बहाएगी। टीम महेंद्र सिंह धोनी पांच टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पिछले हफ्ते लंदन पहुंची है। हालांकि इस बीच खबर यह भी है कि धोनी को अदालत के भगवान विष्णु मामले में पेश होना है।

धोनी की टीम को टेस्ट श्रृंखला में 0-4 की करारी हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने पांच मैचों की वनडे श्रृंखला 0-3 से गंवाई थी। टीम को एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच श्रृंखला भी गंवानी पड़ी थी।

पढ़ें- ब्रेस्ट छोटा करवाना पड़ा

पिछले दौर पर भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और कप्तान धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन इसके बावजूद टीम जीत से वंचित रही। इस बार हालांकि टीम इंडिया की नजरें विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे युवा खिलाडि़यों पर हैं।

टीम को नौ जुलाई को नाटिंघम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में अपना जौहर दिखाना है। दूसरा अभ्यास मैच एक से तीन जुलाई तक डर्बीशर के खिलाफ खेला जाएगा। इसके अलावा टीम में शामिल अधिकांश खिलाड़‍ियों को आईपीएल के बाद आराम दिया गया था क्योंकि उन्होंने लंबे सत्र में हिस्सा लिया जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दौरे भी शामिल रहे।

टीम इंड‍िया के कप्तान धोनी की दो चुनौतियां हैं। एक तो वो मैच को नई दिशा में ले जाते हुए जीत का परचम लहराएं साथ ही अपने ऊपर लगे मामले में अदालती कार्रवाई का सामना करें व अपनी सफाई पेश करें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+