इस खिलाड़ी ने सचिन को टीवी पर देखकर तय किया वर्ल्ड कप तक का सफर
मुंबई। महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ओपनर पूनम राउत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, पूनम की यह बेहतरीन पारी काम न आ सकी और भारत को मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
पूनम के पिता ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि पूनम हमेशा से ही सचिन की मूरिद रही हैं और उसने बचपन से सचिन को ही खेलते सीखा हैं। मुंबई की रहने वाली पूनम बचपन से ही सचिन को देखते आयी है और वो उसने कभी भी सचिन को बैटिंग को मिस नहीं किया है। पूनम के पिता के अनुसार, मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में अक्सर अर्जुन तेंदुलकर के साथ अभ्यास के दौरान पूनम को सचिन से मुलाकात का मौका मिला। गणेश ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि इससे महिला क्रिकेट को लेकर लोगों की सोच बदलेगी।
पूनम के पिता गणेश ने बातचीत के दौरान कहा, 'मैं खुद एक क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन गरीबी और घर के खराब हालात के कारण नहीं बन पाया। जब मैंने पूनम को क्रिकेट खेलते देखा तो मुझे लगा कि बेटी ही मेरा सपना पूरा करेगी'। पूनम ने 1999-2000 में संजय गायतोंडे के अंडर खेलना शुरू किया था। उस दौरान पूनम एक अकेली लड़की थी जो लड़कों के बीच प्रैक्टिस करती थी।
इस टूर्नामेंट में ओपनर पूनम राउत सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5वीं खिलाड़ी हैं। उसने विश्व कप में 67.43 की औसत से 381 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 2 शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
