
एयरलाइन ने नहीं मानी गलती
एयरलाइन ने धोनी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस यात्री से संपर्क किया जिन्होंने उनका लगेज उठा लिया था। कुछ घंटों बाद एयरलाइन ने धोनी को उनका लगेज साैंप दिया। वहीं मीडियाकर्मियों ने जब इसपर बात करना चाही तो एयरलाइन ने अपनी गलती मानने से मना कर दिया। उनके अनुसार, यह सब अनजाने में हुआ है। बता दें कि धोनी ने स्टूडियोनेक्सट के साथ करार किया है जिसके तहत वह उनकी सीरीज में वक्ता का रोल निभायेंगे और इस सीरीज के दौरान सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे।

शो में सुनाएंगे सैनिकों की शौर्यगाथा
आधिकारिक सूत्र ने कहा, ' जी हां, एमएस धोनी इस सीरीज का हिस्सा हैं और वह अपने शो में परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित देश के बहादुर सैनिकों की शौर्यगाथा सुनायेंगे। इस शो में सेना के अधिकारियों की रोमांचक कहानियों के साथ ही एक्सलूसिव लोकेशन और खास हथियार सामग्री भी देखने को मिलेगी।'

IPL के बाद जुड़ सकते हैं टीम से
वहीं टीम में उनकी वापसी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी बात रखी है। शास्त्री ने हालांकि साफ संकेत दे दिए हैं कि धोनी की वापसी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) से पहले नहीं होने वाली है। कोच शास्त्री ने इंडिया टुडे से धोनी की वापसी पर बात करते हुए कहा, 'हो सकता है धोनी अगले साल होने जा रहे आईपीएल के बाद ही टीम से जुड़ें।'


Click it and Unblock the Notifications
