Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-युवी की टेस्ट रैंकिंग में इजाफा

दुबई, 17 दिसम्बर: चेन्नई टेस्ट मैच में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और शानदार पारी खेलने वाले युवराज सिंह की अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टेस्‍ट रैंकिंग में इजाफा हुआ है।

अपनी 103 रनों की नाबाद पारी की बदौलत तेंदुलकर जहां एक पायदान ऊपर उठकर साथी बल्‍लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण के साथ संयुक्त रूप से 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं वहीं 85 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले युवराज सिंह को आठ पायदान का फायदा मिला है। अब वो 56वें स्‍थान पर पहुंच गये हैं।

चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन 67 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष-10 में स्थान बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वे दसवें स्थान पर हैं।

नुकसान में लक्ष्‍मण, फायदे में गंभीर

वीवीएस लक्ष्मण दो स्‍थान के नुकसान के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं। टेस्‍ट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी दो स्थान के फायदे के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

राहुल द्रविड़ दो स्थान के नुकसान के साथ 30वें स्थान पर हैं जबकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 32वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में जहीर खान ने छह स्थान की छलांग लगायी है। वे 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी में भी युवराज को फायदा मिला है। वे 14 स्थान की छलांग के साथ 74वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+