पाकिस्तानी फैन ने पहनी धोनी के लकी नंबर वाली जर्सी
एडिलेड। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच लोगों के लिए क्या मायने रखता है यह तो हमें बताने की जरूरत नहीं लेकिन ताज्जुब तब होता है जब भारत के लोग पाकिस्तान का और पाकिस्तान के लोग भारत का समर्थन करते दिखते हैं, हालांकि यह लोगों को भाईचारे का मैसेज देता है लेकिन फिर भी यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।
जिसकी साफ झलक तब दिखी जब इंडो-पाक मैच एडिलेड के स्टेडियम में एक पाकिस्तानी फैन 7 नंबर की जर्सी, जो कि कैप्टन धोनी पहनते हैं, पहने हुए दिखा। हालांकि उसकी जर्सी का कलर तो पाकिस्तानी टीम का था लेकिन उस पर नंबर 7 अंकित था जो कि भारतीय टीम के कैप्टन धोनी का लकी नंबर है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बने उस शक्स का नाम नोमान था जो कि कराची का रहने वाला है।
उसकी उम्र 17 साल थी और वो वह भी डिवीजन लीग में विकेटकीपर है और धोनी को अपना आदर्श मानता है और इसलिए वो मैच देखने के लिए इस तरह के अंदाज में स्टेडियम में आया था। वो धोनी से मिल तो नहीं पाया लेकिन अपनी इस हरकत से वो हर टीवी चैनल और अखबार में हेडलाइन जरूर बन गया।
पाकिस्तान में भी धोनी के फैन
गौरतलब है कि 15 फरवरी को भारत ने अपने पहले विश्वकप मैच में पाकिस्तान को 76 रनों से पराजित किया है। विश्वकप में लगातार पाकिस्तान छठी बार भारत से हारा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
