हार के बाद दिल जीत गई पाक प्लेयर्स संग धोनी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई खूब वाह-वाही

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान मैदान पर भले ही कट्टर प्रतिद्वंदी रहे हैं, अब भी उनके बीच में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाता है लेकिन, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में अच्छी दोस्ती का इतिहास रहा है। मैदान के बाहर उनमें उतनी ही अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है जितने की मैदान के अंदर प्रतिद्वंदिता और आज भी यह बात सटीक बैठती है। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर धमाकेदार तरीके से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत की है और पाक को इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने खास अंदाज में बधाई दी जब उन्होंने गर्मजोशी के साथ विपक्षी कप्तान बाबर आजम से हाथ मिलाया और मोहम्मद रिजवान को हंसकर गले लगा लिया।

सोशल मीडिया पर यह सब चीजें बहुत पसंद की जाती हैं और तमाम तरह की नकारात्मक के बीच पॉजिटिव एनर्जी को फैलाती हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए हैं जो कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के मेंटर भी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक बाकी खिलाड़ियों के साथ धोनी के संग बातचीत करते हुए देखे गए। धोनी सफेद गेंद क्रिकेट में दुनिया के महानतम क्रिकेट कप्तानों में एक है और मौजूदा समय में सबसे सम्मानित खेल हस्तियों में से एक है।

मलिक के अलावा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, ऑलराउंडर इमाद वसीम धोनी के साथ बातचीत करते हुए देखे गए। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने धोनी के साथ सेल्फी भी ली और सोशल मीडिया इन सब तस्वीरों को शेयर करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा, यह सभी तेजी से वायरल हो चुकी है। मलिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी के साथ काफी क्रिकेट खेले हैं।

यह सब चीजें दिखाती हैं कि धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन उनका जादू आज भी युवा खिलाड़ियों में बरकरार है। शायद इसका कारण एक कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को मिली बेमिसाल सफलता है और हमेशा चुपचाप काम करने की उनकी आदत है। वे मुंह से बहुत ही कम बातें करते हैं ग्लैमर लाइफ में बिल्कुल भी नहीं रहते। यहां तक की सोशल मीडिया पर नाम मात्र के ही एक्टिव है। आज बल्ले से वे भले ही अपने बेहतरीन दिन पीछे छोड़ आए हो लेकिन इसी महीने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर आईपीएल का खिताब दिलाकर उन्होंने बताया है कि एक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कभी भी खत्म नहीं होगा।

फिलहाल तो भारत को धोनी के मार्गदर्शन की जरूरत मालूम पड़ती है क्योंकि टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब हुई है और जिस ग्रुप में भारत है वह जितना आसान है उतना ही पेचीदा भी है क्योंकि यहां से केवल दो टीमें ही सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत, न्यूजीलैंड व पाकिस्तान से उम्मीद की जाती है कि वह इस ग्रुप की अन्य सभी टीमों को आसानी से हरा देंगे। ऐसे में अगर कोई उलटफेर नहीं होता है तो भारत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच में सेमी फाइनल का सफर तय करने के लिए कड़ी लड़ाई होने की संभावना है। भारत के लिए 31 अक्टूबर को होने जा रहा मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा जो कि न्यूजीलैंड से है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+