For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना महामारी में महेंद्र सिंह धोनी की CSK ने बढ़ाया मदद का हाथ, 450 ऑक्सीजन सिलेंडर किए दान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम ने कोरोना संकट काल में तमिलनाडु सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने तमिलनाडु सरकार की को 450 ऑक्सीजन सिलेंडर दान दिया है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मास्क फोड़ू अभियान पहले ही चला रही है और लोगों को मास्क पहननने के लिए प्रेरित कर रही है। आईपीएल की शुरुआत के साथ ही सीएसके की टीम इस अभियान को चला रही है। लेकिन अब टीम ने तमिलनाडु सरकार को 450 ऑक्सजीन कंसेन्ट्रेटर देकर लोगों की मदद करने की कोशिश की है। भूमिका ट्रस्ट जोकि एक एनजीओ है और कोरोना काल में मदद के लिए काम कर रही है। इस एनजीओ ने इन ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर को मुहैया कराने में मदद की है। इसके साथ ही एनजीओ इसके वितरण में भी मदद करेगी।

सिलेंडर की पहली खेप ग्रेटर चेन्ननई कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित सरकारी अस्पतालों में पहुंचेंगे जहां इन सिलेंडर का इस्तेमाल कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा कि तमिलनाडु और चेन्नई के लोग सीएसकी की दिल की धड़कन हैं, हम चाहते हैं को लोगो को बताएं कि इस संकट के समय कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम उनके साथ हैं। बता दें कि इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना काल में मदद के लिए 24 घंटे के भीतर 3.80 करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा किया। दोनों ने केट्टो के जरिए क्राउड फंडिंग अभियान चलाया और यह पैसे जमा किए।

विराट और अनुष्का ने पहले 2 करोड़ रुपए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दिए थे। दोनों ने कोरोना काल में मदद के लिए 7 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है, जोकि 24 घंटे के भीतर ही अपने आधे लक्ष्य तक पहुंच गया। इस चंदे की राशि को एसीटी ग्रांट्स को दिया जाएगा जोकि मेडकिल सप्लाई और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने में मदद करेगी।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 7:27 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+