For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धोनी ने दिया एक शानदार संदेश, देखें VIDEO

नई दिल्ली। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे भद्र क्रिकेटरों में एक माने जाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच भी धोनी के 'घर' रांची में ही खेला जा रहा है। खास बात यह है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। ऐसे में माही ने इस दिन पर एक खास संदेश दिया है। इस संदेश में वे महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

धोनी वीडियो की शुरुआत करते हुए कहते हैं कि एक महिला या लड़की की सुरक्षा करना का मतलब उसका सम्मान करना है। धोनी इस दौरान लड़कियों से जुड़े हुए अहम सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए कहा है लड़कियों को उनके अधिकारों से केवल इसलिए ही वंचित मत कीजिए क्योंकि वे एक लड़की हैं। धोनी लड़कियों के सम्मान और सुरक्षा को उसके पिता द्वारा उचित पालन-पोषण से भी जोड़कर बताते हैं। इसके साथ ही माही ने यह भी कहा है लड़कियों जो भी अपने जीवन से इस संसार को देती हैं उसकी कद्र की जानी चाहिए।

वहीं, धोनी ने लड़कियों में कामकाजी प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देते हुए कहा है उनको अपने सपनों को पूरा करने के लिए और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ताकि वे एक दिन पूरी तरह से समर्थ और शानदार महिला बन सकें। धोनी वीडियो में लड़कियों को सही समय आने पर उनके लिए खुद जीवनसाथी चुनने की आजादी देने का भी जिक्र करते हैं। धोनी का यह प्रेरणात्मक वीडियो माई चॉयस नाम की फाउंडेशन ने तैयार किया है। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं।

View this post on Instagram

Happy Women's Day ! 😇❤️

A post shared by MS DHONI FANPAGE 🔵 (@dhoni.07_) on

बता दें धोनी आजकल अपने घर रांची आए हुए हैं जहां उन्होंने भारतीय टीम के अन्य सदस्यों को शानदार डिनर पार्टी भी दी थी। धोनी यहां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच में शिरकत करने आए हैं। आपको बता दें कि रांची वनडे धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम वनडे मैच साबित हो सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि यह 37 साल का दिग्गज खिलाड़ी आगामी विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेगा। हालांकि अभी तक धोनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 17:27 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+