
जीवा-जोरावर
जी हां आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा और ओपनर शिखर धवन के बेटे जोरावर की, जिनकी तस्वीरें मिसेज धोनी यानी कि साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
| |
रेत में खेल रहे हैं...
दोनों ही बच्चे बीच के किनारे रेत में खेल रहे हैं और कुछ आड़ी-तिरछी रेखाएं खींच रहे हैं, सच कहिए दोनों ही बच्चों की मासूमियत किसी को भी क्लीन बोल्ड कर देने के लिए काफी है।

शिखर धवन
मालूम हो कि एक दिन पहले शिखर धवन ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर और पत्नी आयशा के साथ दिख रहे थे, इस फोटो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी नजर आ रहे थे।
|
बच्चे खुश हैं...
इस तस्वीर के साथ धवन ने लिखा, हम एंटीगुआ जा रहे हैं, देखकर खुशी हुई कि बच्चे खुश हैं और सुबह खेल रहे हैं, इससे हम सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
|
टीम इंडिया
गौरतलब है कि इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है, पांच एकदिवसीय और एक टी-20 मैच की इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इंडीज को 105 रनों से मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। अब तीसरा वनडे 30 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications