For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एमएस धोनी ने कप्तान कोहली को बताया बेस्ट, कुछ इस तरह की तारीफ

नई दिल्ली। जब कोई खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा बिखेरता है तो उसका प्रदर्शन ही उसकी पहचान होती है और उसके रिकॉर्ड ही उसकी कहानी कहते हैं। किसी भी महान क्रिकेटर की पहचान तब होती है जब वो अपनी आलोचनाओं का जवाब अपने बल्ले से देता है। यही हुआ भारत और दुनिया के सफलतम बल्लेबाज विराट कोहली के साथ । इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले चारों ओर विराट के पहले के इंग्लैंड प्रदर्शन को लेकर काफी शोर हुआ, लेकिन कोहली को विराट चुनौतियां स्वीकार करने की आदत है। उन्होंने पहले टेस्ट मुकाबले में 149 रनों की पारी खेलकर सभी आलोचकों को जवाब दिया और कई दिग्गज खिलाड़ी उनके प्रदर्शन के कायल भी दिखे। हालांकि उनकी इस तारीफ में अब एक औऱ स्पेशल नाम जुड़ गया है पूर्व कप्तान एमएस धोनी का। जिन्होंने एक कार्यक्रम में विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे।

इस तरह कप्तान कोहली को सराहाः धोनी ने कहा कि विराट कोहली महान खिलाड़ी बनने के करीब पहुंच गए हैं। धोनी ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, 'विराट कोहली बेस्ट बल्लेबाज हैं और वो महान खिलाड़ी बनने के करीब पहुंच गए हैं। जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं मैं उनके लिए बेहद खुश हूं. वो टीम को भी आगे लेकर जा रहे हैं. एक कप्तान से आपको और क्या चाहिए?' धोनी ने इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज पर अहम बयान दिया। धोनी ने कहा कि आप इंग्लैंड में कितनी भी अच्छी बल्लेबाजी कर लें, टेस्ट मैच आपको गेंदबाज ही जीतकर देंगे। धोनी के मुताबिक 20 विकेट लेने से ही टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत सकती है।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 9:36 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+