For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने भी माना भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच केवल मैच नहीं होता बल्कि..

By Mohit

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर अपनी राय रखी है। एमएस धोनी ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज केवल खेल नहीं है, यह उससे कई ज्यादा है। हमें पाक के साथ खेलना है या नहीं इसका फैसला सरकार ही करेगी।'' बता दें, धोनी इस समय जम्मू-कश्मीर में हैं।

जम्मू-कश्मीर में हैं धोनी

जम्मू-कश्मीर में हैं धोनी

रविवार को धोनी जम्मू-कश्मीर पहुंचे, जहां वो सेना की वर्दी में देखे। इसी दौरान धोनी ने सेना द्वारा आयोजित किए गए क्रिकेट मैच को भी देखा। धोनी ने खिलाड़ियों और स्थानिय लोगों से बातचीत की। बारामुल्ला में हो रहे इस मैच को देखने के लिए कई लोग पहुंचे थे।

भारतीय सेना ने ऑनररी रैंक देने का फैसला किया था।

भारतीय सेना ने ऑनररी रैंक देने का फैसला किया था।

साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी के भारतीय सेना ने ऑनररी रैंक देने का फैसला किया था। इस समय के भारतीय सेना के प्रमुख जनरल वीके सिंह ने धोनी को चाय पर भी बुलाया था। सेना की पेशकश को धोनी ने स्वीकार कर लिया था।

धोनी से पहले कपिल देव को भी मिला था ये सम्मान

धोनी से पहले कपिल देव को भी मिला था ये सम्मान

धोनी फिलहाल टेरिटोरियल आर्मी नियमित सेना का एक हिस्सा हैं। धोनी से पहले ये सम्मान कपिल देव को दिया गया था। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने साल 1983 में वर्ल्ड कप जीता था।

यह भी पढ़ें- नागपुर टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक

Story first published: Sunday, November 26, 2017, 16:12 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+