शास्त्री की सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ी उन्हें पसंद करते हैं: द्रविड़
नई दिल्ली| रवि शास्त्री अगर इंडियन कोच बनते हैं तो भारतीय क्रिकेट को जरूर फायदा होगा, यह कहना है भारतीय टीम के महान क्रिकेटरों में से एक राहुल द्रविड़ ने।
द्रविड़ ने कहा कि रवि शास्त्री अगर कोच बनते हैं तो यह एक अच्छी बात होगी क्योंकि वो एक महान खिलाड़ी रहे हैं और उनके पास लंबा अनुभव है, वो लगातार क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और उन्हें आधुनिक क्रिकेट के बारे में भी पता होता है। उन्होंने अपने मैनेजमेंट के काम को भी बढ़िया से निभाया है, ऐसे में अगर उन्हें कोच की सीट मिलती है, तो यह अच्छी खबर है।
शास्त्री की सबसे खास बात यह है कि उन्हें खिलाड़ी पसंद करते हैं, उनकी सकारात्मक सोच और उपस्थिति को खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पसंद करते हैं जो कि एक कोच बनने वाले इंसान के लिए बहुत अच्छी बात है। हालांकि रवि शास्त्री के बारे में मीडिया में आयी खबर पर द्रविड़ ने कोई टिप्पणी नहीं की।
मालूम हो कि अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रवि शास्त्री को बहुत जल्द 7 करोड़ रुपए के सालाना करार पर टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया जाएगा। इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम का डायरेक्टर बनाये जाने के बाद टीम के प्रदर्शन में आये सुधार और विराट कोहली की मांग के बाद ही रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगने जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
