विशाखापत्तनम। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की प्रशंसा की की है। धोनी ने कहा कि छोटे फॉर्मेट में हम बाकी टीमों से काफी आगे हैं। लंका के खिलाफ जीत के बाद धोनी ने कहा कि हालांकि हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फार्म में हैं लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों को पर्याप्त मौका नहीं मिला है।
धोनी बोले युवराज को उपर बल्लेबाजी करने नहीं भेज सकते
धोनी ने कहा कि पिछले छह टी-20 मैचों में हमारी बल्लेबाजी में गहरायी की वजह से मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका नहीं मिला। बल्लेबाजी में गहरायी की वजह से धोनी ने कहा कि इस समस्या से हमें अभी गुजरना होगा। नंबर 6,7,8 पर बल्लेबाजी करने आये बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने पड़ते हैं जिसकी वजह से बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं।
नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने आये खिलाड़ी अगर 3-4 गेंद पर 10-15 रन बनाने वाले खिलाड़ियों का योगदान काफी अहम होता है। धोनी ने कहा कि छोटे फॉर्मेट की जब बारी आती है तो हम सबसे आगे हैं। भारत में विश्वकप होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों का योगदान काफी अहम होगा। धोनी ने कहा कि 8 में से सात आईपीएल सीजन भारत में हुए हैं जिसका हमें लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बड़े बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना हमारे लिए काफी अहम होगा।
20-20 मैचों मे निकलने वाले तेज परिणाम पर बोलते हुए धोनी ने कहा कि इस फॉर्मेट में दो टीमों के बीच कोई खास फर्क नहीं होता है। आपको विरोधी टीम के धुरंधरों को जल्दी आउट करना होता है। उन्होंने कहा कि नॉकआउट गेम में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।
धोनी ने कहा कि एक बार जब नॉकआउट दौर शुरु हो जाता है तो आप छुट्टी नहीं ले सकते हैं। यह दौर लॉटरी क्रिकेट की तरह होता है, ऐसे में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना अहम हो जाता है। गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए धोनी ने कहा कि टीम में जसप्रीत बुमरा की भूमिका काफी अहम है। वह आखिरी के ओवर में यार्कर गेंदबाजी कर सकते हैं।