For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब धोनी की हरकत से ग्राउंड पर डर गये 'सर' जडेजा, दर्शकों ने लिए खूब मजे

पुणे: रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे में मुकाबला खेला गया और चेन्नई ने इस मैच में हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर ऐसा कुछ हुआ कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भी खूब मजा आया।

धोनी ने गेंद पकड़ते ही जडेजा की तरफ थ्रो का एक्शन किया

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान, सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हरभजन सिंह की गेंद पर शिखर धवन ने मिडविकेट की दिशा में हलके हाथों से एक शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। धोनी तेजी से गेंद के पीछे दौड़े ताकि बल्लेबाज दूसरा रन नहीं ले सके जबकि जडेजा भी दौड़ते हुए गेंद के पास आ रहे थे। धोनी ने गेंद पकड़ते ही जडेजा की तरफ थ्रो का एक्शन किया, जिससे जडेजा अचानक से डर गए। जडेजा के इस रिएक्शन पर धोनी हंस पड़े और इसके बाद स़्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी मजे लिए।

सीएसके को मिला था 179 रनों का लक्ष्य

सीएसके को मिला था 179 रनों का लक्ष्य

इस मैच में चेन्नई के सामने शिखर धवन (49 गेंदों में 79 रन) और केन विलियसन (39 गेंदों में 51 रन) की पारी की बदौलत 179 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे चेन्नई ने शेन वॉटसन (57 रन) और अंबाती रायडू के नाबाद शतक की बदौलत 19 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अंबाती रायडू ने तूफानी शतक जड़ा

अंबाती रायडू ने तूफानी शतक जड़ा

सीएसके की तरफ से अंबाती रायडू ने तूफानी शतक जड़ा और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया। चेन्नई का पहला विकेट वॉटसन रुप में गिरा जब 35 गेंदों में 57 रन बनाकर शेन वॉटसन रन आउट हुए। सीएसके के इस जीत के साथ 16 अंक हो गये हैं और इस टीम ने प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 10:43 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+