For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काश...विंडीज के खिलाफ चौथे ODI में एक रन और बना लेते धोनी

नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रन बनाए है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर ये विशाल स्कोर खड़ा किया है। मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 378 रनों का लक्ष्य देने में अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने निभाई है।

रोहित शर्मा ने खेली 162 रन की पारी

रोहित शर्मा ने खेली 162 रन की पारी

रोहित शर्मा ने 137 गेंदों में 20 चौके और 4 छक्कों की मदद से 162 रन बनाए। रोहित के अलावा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए रायडू ने भी शानदार शतकीय पारी खेली। रायडू ने 81 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। साथ ही शिखर धवन ने 38 रन की पारी खेली। धवन के अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी थोड़ी देर तक मैदान पर लड़े लेकिन बाद में 23 रन बनाकर आउट हो गए।

दस हजारी बनने के लिए चाहिए था 1 रन

दस हजारी बनने के लिए चाहिए था 1 रन

अगर एमएस धोनी इस मुकाबले में 23 रन पर न आउट होकर 24 रन पर आउट हो जाते तो एक खास उपलब्धि रांची के इस क्रिकेटर के नाम दर्ज हो जाती। दरअसल, धोनी 10 हजारी बनने के आंकड़े से एक रन से चूक गए। अगर धोनी काश...एक रन और बना लेते तो वे इंडिया की ओर से वनडे क्रिकेट में दस हजार रन पूरे करने वाले पांचवे क्रिकेटर बन जाते। धोनी से पहले ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली कर पाए हैं।

इसलिए नहीं हुए धोनी के दस हजार रन पूरे

इसलिए नहीं हुए धोनी के दस हजार रन पूरे

इंटरनेशनल स्तर(आईसीसी जिसे गिनता है) की बात करें तो धोनी 10173 रन बना चुके हैं। लेकिन अगर टीम इंडिया की ओर से खेले गए मैचों की बात करें तो धोनी अभी 9999 रन पर हैं। आपको बता दें, धोनी ने एशिया वर्ल्ड एलेवन की ओर से खेलते हुए तीन मैचों में 174 रन बनाए थे। इस तरह इन रनों को वर्ल्ड लेवल पर तो गिना जाता है लेकिन भारत के लिए नहीं। यही कारण है कि धोनी का दस हजारी बनने में अभी एक रन कम है।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 12:48 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+