Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्‍व रैंकिंग में टॉप-10 में सायना

नई दिल्ली, 5 दिसंबर: भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्‍व बैडमिंटन फेडरेशन रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हो गई हैं। वर्ष 2008 में शानदार प्रदर्शन करने वाली साइना टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

18 वर्षीय साइना के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहा। पहले बीजिंग ओलिंपिक में क्वॉर्टरफाइनल तक पहुंचनीं। इसके बाद ग्रां प्री चाइनीज ताइपे ओपन जीता। उसके बाद सिंगापुर सुपर सीरीज़ और चाइना मास्टर्स सुपर सीरीज़ के सेमीफाइनल तक पहुंचने का गौरव साइना ने हांसिल किया।

विश्‍व रैंकिंग में शीर्ष दस में पहुंचने पर साइना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल की शुरुआत में उनका लक्ष्‍य टॉप-25 तक पहुंचने का था। लेकिन जब सबकुछ सही दिशा में चल रहा था, तब मैने अपने लक्ष्‍य को टॉप 10 तक रखा। उन्‍होंने कहा कि बड़े मुकाबलों में अच्‍छा प्रदर्शन ही इस उपलब्धि का कारण बना।

साइना ने बताया कि वो इस समय अगले साल इंग्‍लैंड चैंपियन शिप और हैदराबाद में होने वाली विश्‍व चैंपियनशिप की तैयारियों में अभी से जुट गईं हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+