बीबीसी को शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित आयोजन के प्रसारण का अधिकार मिला। बीबीसी के माध्यम से राष्ट्रमंडल खेल टेलीविजन, रेडियो, ऑनलाइन, आई-प्लेअर, मोबाइल और ब्रिटेन के न्यू मीडिया आउटलेटों पर प्रसारित होंगे।
बीबीसी के खेल प्रमुख डेव गार्डन ने इस अवसर पर कहा, "ब्रिटेन के लिए यह विशेष प्रसारण अधिकार हासिल करके हम खुश हैं। राष्ट्रमंडल खेलों से हमारा पुराना रिश्ता रहा है और हम इसे आगे भी जारी रखने का प्रयास करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।