For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब जीवा को लगा रणवीर सिंह ने चुरा लिया उनका चश्मा, धोनी ने शेयर किया मजेदार वाक्या

MS Dhoni Shares How Ziva Reacted on Ranveer Singh's Same Sunglasses Photo |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिये धोनी अक्सर अपनी पत्नी साक्षी और अपनी बेटी जीवा की तस्वीर और विडियो फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज के पीछे की कहानी भी फैन्स को काफी पसंद आती है। धोनी ने इंस्टाग्राम के जरिये सोमवार शाम को एक ऐसी ही कहानी अपने फैन्स से शेयर की है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा और बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह का एक फोटो को शेयर की जिसमें जीवा काफी क्यूट दिख रही हैं, धोनी ने फोटो से जुड़ी एक मजेदार कहानी भी बताई।

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी जीवा का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बच्चे इन दिनों अलग हैं।'

और पढ़ें: Viral हो रही है हार्दिक पांड्या की सर्जरी वाली फोटो, जानें क्या है कारण

धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह और जीवा को एक ही जैसा चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। मगर इस तस्वीर से अधिक दिलचस्प जीवा की प्रतिक्रिया थी, जो धोनी ने साझा की। जीवा ने किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब उसने देखा कि रणवीर ने भी उसी तरह का चश्मा पहन रखा है।

इस पर धोनी ने लिखा, 'जीवा ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने मेरा चश्मा क्यों पहना हुआ है। इसके बाद वह चश्मे को खोजने के लिए ऊपर जाती है और अंत में कहती है कि मेरे चश्मे तो मेरे पास ही हैं। बच्चे इन दिनों अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में तो मैं सोच भी नहीं पाता कि मेरे पास भी उन्हीं की तरह के सनग्लास हैं। अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो मुझे यकीन है कि वह कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसा ही चश्मा है।'

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने जीवा को 'फैशनिस्टा' (फैशन में रुचि रखने वाली) कहा। रणबीर के अलावा हार्दिक पंड्या समेत कई सिलेब्रिटिज ने इस पोस्ट पर कॉमेन्ट किया है।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 22:41 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+