मोर्गन की अफ्रीका को चेतावनी- 'IPL के हीरोज से बच के रहना'
आईपीएल 10 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के 'तीन' बड़े खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं। इंग्लैंड टीम के कप्तान इयॉन मोर्गन का कहना है कि इनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी और दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराना आसान होगा। जी हां, दरअसल अगले हफ्ते इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका तीन वनडे मैच की सरीज खेलेंगे। माना जा रहा है कि ये सीरीज दोनों टीमों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वॉर्म-अप मैच का काम करेगी।

अब अपने 'बड़े हीरोज' की जरूरत है इंग्लैंड को
साउथ अफ्रीका के साथ सिरीज से पहले इंग्लैंड ने अभी हाल ही में आयरलैंड के साथ दो वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ऑल राउंडर बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और जोस बटलर शामिल नहीं हुए थे। दरअसल इन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए अनुमति दी गई थी। अब जब साउथ अफ्रीका जैसी टॉप टीम के साथ इंग्लैंड मैच खेलने जा रहा है तो उसे अपने इन तीनों हीरोज की सख्त जरूरत पड़ेगी।

सबसे महंगा इंग्लिश खिलाड़ी विपक्षियों पर पड़ा भारी
गौरतलब है इंग्लैंड की तीनों खिलाड़ियों (बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जोस बटलर) ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया। बेन स्टोक्स इस बार आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे (14.5 करोड़) बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने खरीदा। स्टोक्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुणे पहली बार आईपीएल के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही। स्टोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। स्टोक्स ने आईपीएल में 12 मैचों में 316 रनों के अलावा 12 विकेट भी चटकाए। इसमें उनका शानदार शतक (103 नाबाद) भी शामिल है।

कोलकाता की शान और मुंबई की जान रहे दोनों इंग्लिश खिलाड़ी
स्टोक्स के अलावा क्रिस वोक्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गजब की गेंदबाजी की। वोक्स के अलावा मुंबई के लिए ओपनिंग करने वाले जोस बटलर की तूफानी बैटिंग को कैसे भुलाया जा सकता है। देखा जाए तो बटलर की बौटिग की ही बदौलत मुंबई ने लगातार 6 मैच जीते थे। हालांकि अब जब आईपीएल खत्म हो चुका है और सभी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट चुके हैं तो ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन को पूरा विश्वास है कि उसके ये तीन आईपीएल के हीरो इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को हराने के लिए वापसी करेंगे।

'स्टोक्स को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया, ये शानदार था'
मॉर्गन ने हेडिंग्ले में मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "ये हमारे लिए बहुत बड़ा बेनिफिट है क्योंकि तीन मैच विजेता टीम में वापसी कर रहे हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है। बेन स्टोक्स आईपीएल के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुने गए। दुनिया के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखना शनदार रहा।" मोर्गन ने बटलर की तारीफ करते हुए कहा कि वो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये तीनों खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे और अफ्रीका को हम घर में हराएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
