For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है' जानिए किसने कहा ऐसा

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि यह धोनी का निश्चित रूप से आखिरी विश्व कप रहा लेकिन सवाल यह है कि वो कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेगें। जब विराट कोहली से इसके संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं लेकिन घर लाैटने के बाद धोनी फैसला सुना सकते हैं। इस बीच सीओए सदस्य डायना एडुल्जी ने बयान देते हुए कहा कि धोनी को संन्यास नहीं लेना चाहिए उनमें अभी भी काफी क्रिकेट है।

इडुल्जी ने कहा, 'वह इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला है, मैं उसकी प्रशंसा करूंगी। यह (संन्यास लेने का) उसका व्यक्तिगत फैसला होगा। केवल वही यह निर्णय ले सकता है और उसका शरीर ही उसे बता सकता है। मुझे अब भी लगता है कि उसमें अभी काफी क्रिकेट बचा है। टीम में युवाओं को अब भी उसके मार्गदर्शन की जरूरत है।' खन्ना ने भी भारतीय टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'यह कठिन मैच था और मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।'

इडुल्जी ने आगे कहा,"टीम अच्छा खेली। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह खेल दूसरे दिन में चला गया। तीन शुरुआती विकेटों ने टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर डाल दिया। फिर जडेजा और धोनी की अच्छी पारी के कारण मैच अंत तक गया। जडेजा और धोनी को उनके खेलने के तरीके के लिए सलाम।'' वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी भारतीय टीम के प्रयासों की सराहना की।

खन्ना ने कहा, "यह एक कठिन खेल था और मुझे लगता है कि हमारे लड़कों ने दिल जीत लिया। कोई भी मैच नहीं हारना चाहता। प्रत्येक खिलाड़ी ने वास्तव में कड़ी मेहनत की, लेकिन यह हमारा दिन नहीं था।" उन्होंने कहा, "भारत ने लीग चरण में शानदार क्रिकेट खेला। मुझे यकीन है कि हमारी टीम कड़ी मेहनत करेगी और भविष्य में अधिक सफलता के साथ आगे आएगी। न्यूजीलैंड टीम को बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

Story first published: Friday, July 12, 2019, 16:45 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+