For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने USA में खेला अपना पहला गोल्फ टूर्नामेंट, यहां भी साबित हुए शानदार फिनिशर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट के मैदान में दिखाई नहीं दिए हैं। विश्व कप के बाद से ही धोनी से खुद को क्रिकेट के लिए अनुपलब्ध घोषित कर रखा है। धोनी ने पहले दो महीने के लिए खेल से ब्रेक लिया और प्रादेशिक सेना में ट्रेनिंग करने के लिए चले गए थे। इस दौरान धोनी की तैनाती कश्मीर में हुई थी जहां पर उन्होंने 15 दिन का समय बिताया था।

इसके बाद भी धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भी खुद को अनुपलब्ध घोषित कर दिया था। अब धोनी ने क्रिकेट से अपना ब्रेक और लंबा कर दिया है। धोनी भले ही इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वे स्पोर्ट्स से दूर नहीं हैं। वे अमेरिका में गोल्फ टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

धोनी का यह पहला गोल्फ टूर्नामेंट है जिसको वे मेटूचेन गोल्फ और कंट्री क्लब के सदस्य के तौर पर खेल रहे हैं। धोनी के एक दोस्त राजीव शर्मा ने उनकी मुलाकात इस क्लब से करीब तीन साल पहले कराई थी।

इसमें कोई शक नहीं कि धोनी के अंदर स्पेशल टैलेंट हैं क्योंकि धोनी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता के पांच में से चार मैच जीत लिए और वे टूर्नामेंट में नंबर 2 पर पहुंच गए। धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन उनकी मैच जिताने की काबिलियत दूसरे मैदान पर भी झलक रही है।

जहां तक क्रिकेट की बात है तो माना जा रहा है कि यह अनुभवी क्रिकेटर अभी कुछ और समय तक भारतीय क्रिकेट टीम से खुद को बाहर रखेगा और वे बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से भी खुद को अनुपलब्ध बता सकते हैं।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+