Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: जब मैच के दौरान कुलदीप यादव पर भड़क उठे थे धोनी, कही थी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। खेल के मैदान पर जब खिलाड़ी उतरता है तो उसका एक लक्ष्य होता है कि किसी भी सूरत में मुकाबला जीता जाए। ऐसे में अगर खेल का अंदाज किसी टीम के हिसाब से न चल रहा हो तो कप्तान या सीनियर खिलाड़ी को गुस्सा आना तो लाजमी है, लेकिन ये बात महेंद्र सिंह धोनी के बारे में नहीं कही जा सकती। कैप्टन कूल हमेशा मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी आया है जब माही अपने साथी कुलदीप यादव पर भड़क उठे थे, इसका खुलासा कुलदीप यादव ने खुद किया है। दरअसल व्हाट द डक' शो के नए एपिसोड में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल साथ में नजर आए। दोनों ने होस्ट विक्रम सथाए के साथ क्रिकेट के तमाम राज खोले। इसी दौरान ने उन्होंने धोनी के इस अंदाज का जिक्र भी किया।

हुआ कुछ यूंः कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने इंदौर में खेले गए टी20 मैच का जिक्र किया। श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में खेले गए इस मैच में भारत ने 260 रन बनाए थे और जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। कुलदीप और चहल दोनों की जमकर धुनाई हो रही थी। विकेट के पीछे से धोनी बार-बार दोनों से कह रहे थे- 'थोड़ा और दूर...' कुलदीप को जब लगातार चौके-छक्के पड़े तो उन्होंने धोनी की तरफ देखा। इस किस्से के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया, 'माही भाई मेरे पास आए और कहा कवर्स हटाकर कवर्स डीप कर लो और प्वॉइंट ऊपर रख लो। मैंने कहा नहीं माही भाई ठीक है, तो वो गुस्से में बोले- मैं पागल हूं यहां पर 300 वनडे खेला हूं।' माही की डांट के बाद कुलदीप ने इस मैच में तीन विकेट झटके, जबकि चहल ने चार।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 12:26 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+