इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन बने ये 5 बहुत ही अहम क्रिकेट रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की तरफ से आर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
भारत में पैर पसार रहा है आईएस, धारदार हथियार से हत्या कर रिकॉर्डिंग करने के निर्देश
भारतीय सेना से आतंकियों को बचाने के लिए ऐसे मदद कर रही पाक सेना
उन्होंने 6 विकेट लिए और इस तरह से भारत ने न्यूजीलैंड पर पहली पारी में 258 रनों की बढ़त बना ली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन इंदौर टेस्ट में कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड बने। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही 5 अहम रिकॉर्ड पर :
- रविचन्द्रन अश्विन ने अपने कॅरियर में पांचवीं पार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं। इससे पहले यह कारनामा जहीन खान, बिशन सिंह बेदी और इरापल्ली प्रसन्ना कर चुके हैं।
- आर अश्विन ने कुल 39 टेस्ट मैचों में 20वीं बार पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया है। भारत की ओर से वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने सर्वाधिक 29 बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं।
पढ़ें - VIDEO: अपनी 2 साल पुरानी कहानी सुनाते हुए रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, देखिए क्यों
- भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में विकेट (213) लेने के मामले में अब आर अश्विन आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।
- न्यूजीलैंड की टीम ने मौजूदा सीरीज में पहली बार पारी में सर्वाधिक 299 रनों का स्कोर बनाया।
- न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। इससे पहले भारत में किसी विदेशी जोड़ी ने 2013 मोहाली टेस्ट में शतकीय साझेदारी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
