Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रंगारंग समारोह के साथ बीजिंग ओलंपिक सम्‍पन्‍न

बीजिंग, 24 अगस्त: बीजिंग में आयोजित 29वें ओलंपिक खेलों का समापन रविवार को शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। 'बर्डस नेस्ट' नाम से मशहूर नेशनल ओलंपिक स्टेडियम में ऐतिहासिक कार्यक्रमों के माध्‍यम से कलाकारों ने बीजिंग ओलंपिक को अलविदा कहा।

ओलंपिक की मशाल बुझते ही स्‍टेडियम के चारों ओर एक बार फिर आशितबाजी का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब एक घंटे तक चला रहा। वहीं इस दौरान स्‍टेडियम के अदर पिरामिड बनाकर चीन के कलाकार अपने अंदर ओलंपिक खेलों से जुड़ी भावनाओं को अपनी कला के माध्‍यम से व्‍यक्‍त कर रहे थे।

खिलाडि़यों ने अपने-अपने देशों के झंडों के साथ रैली में उसी उत्‍साह के साथ भाग लिया, जो उद्घाटन समारोह में था। शानदार आतिशबाजी के साथ सम्‍पन्‍न हुए इस समारोह के अंतिम क्षण तब देखने वाले थे, जब चीन ने ओलंपिक-2012 की बागडोर लंदन के हाथों सौंपी।

लाल रंग की शानदार डबल डेकर बस को स्‍टेडियम के चारों ओर घुमाया गया और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रिटेन की राजधानी लंदन को 30वें ओलंपिक खेलों की मेजबानी पारंपरिक ढंग से सौंपी गई।

इससे पहले चीन के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान सभी देशों के खिलाड़ी भी रंगबिरंगे परिधानों में स्‍टेडियम में झूमते नजर आये। सभी देशों के प्रतिनिधियों ने स्‍टेडियम में अपने झंडे के साथ चक्‍कर लगाकर यह संदेश दिया कि वो अगले ओलंपिक खेलों में फिर से पूरे उत्‍साह के साथ शामिल होंगे।

समापन समारोह की शुरुआत और अंत में शानदार आतिशबाजी हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। आतिशबाजी के माध्यम से आकाश में एक विशाल आकार का छल्ला बनाकर ओलंपिक के सफल आयोजन का संकेत दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+