For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : पंजाब से मिली हार के बाद धोनी का बड़ा बयान आया सामने

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) को आईपीएल(IPL) सीजन-12 के 55वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब(Kings XI Punjab) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि चेन्नई को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन पंजाब जीत के बावजूद प्लेआफ से बाहर हो गई। चेन्नई ने 14 मैचों में 18 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया हुआ है वहीं पंजाब टीम 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) ने बयान देते हुए कहा कि इस जीत की हकदार पंजाब थी।

धोनी ने मैच के बाद कहा कि आपको उन्हें श्रेय देने की जरूरत है। 3 स्पिनरों के साथ यह आसान विकेट नहीं था, पहले छह ओवरों में पैंतरेबाजी करना मुश्किल था लेकिन केएल ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। क्रिस गेल आैर निकोलस पूरन ने अच्छा योगदान दिया। यह उनकी ओर से बल्लेबाजी का अच्छा प्रयास था। हमने जो कुछ भी किया, वह बहुत काम नहीं आया जिस तरह से हमने गेंदबाजी की उससे काफी खुश नहीं हूं मैं। अगर आप मैच नहीं जीत सकते तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि विपक्षी टीम अधिक से अधिक ओवरों में लक्ष्य हासिल करे। हां यह हमारे दिमाग में था। हम मैच जीतना चाहते थे लेकिन अगर विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो तो आपको तुरंत ही उससे सामंजस्य बिठाकर चलना होता है।

वहीं लीग का अंतिम मैच जीतने पर अश्विन ने कहा कि टीम को अगले सत्रों के लिए कोर ग्रुप तैयार करना होगा। अश्विन ने कहा, 'हम क्वॉलिफाई नहीं कर पाए, लेकिन हमें अगले कुछ सत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कोर ग्रुप तैयार करना होगा। चेन्नई, मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद इसका फायदा उठाते रहे हैं। हमें अब भविष्य पर ध्यान देना होगा।' बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने फाफ डु प्लेसिस की 96 रनों की पारी की बदाैलत 170 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने केएल राहुल की 71 रनों की पारी की मदद से 2 ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 22:55 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+