For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की पीठ का दर्द फैंस के लिए बना चिंता का विषय, माही ने खुद किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पीठ का दर्द उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दरअसल धोनी को पिछले कई मैचों में पीठ के दर्द से कराहते हुए देखा गया है। यहां तक कि मैच के बाद धोनी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी पीठ में दर्द है।

धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली रोमांचक जीत का श्रेय टीम की ओपनिंग साझेदारी को दिया था। चेन्नई ने सोमवार रात महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 11वें सीजन के 30वें मैच में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस बीच पहले विकेट के लिए हुई शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत 4 विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर बनाया। और इसके बाद दिल्ली को पांच विकेट पर 198 रन पर रोक कर 13 रनों से मैच जीत लिया।

हालांकि धोनी ने मैच के बाद धोनी ने कहा, 'पीठ के दर्द की वजह से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता था, क्योंकि आराम करने के लिए समय नहीं है। इस वजह से मैं ज्यादा ट्रेनिंग भी नहीं कर पाया था, लेकिन टी-20 में ज्यादा वर्कलोड नहीं होता, इसलिए मैनेज किया जा सकता है। हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी थी, रनों के लिहाज से नहीं बल्कि एक साझेदारी के तौर पर।'

धोनी आईपीएल में तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। आईपीएल में खुद को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट करने के बाद धोनी का नया रूप देखने को मिल रहा है। दिल्ली के खिलाफ धोनी नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। चेन्नई का अगला मुकाबला गुरुवार को केकेआर से है। हालांकि धोनी की पीठ का दर्द ज्यादा न हो क्योंकि फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं। फिलहाल धोनी अपनी फिटनेस का बखूबी ध्यान रख रहे हैं।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 17:33 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+