For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : ODI क्रिकेट में दूसरी बार इस तरह आउट हुए धोनी, बन गया अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथप्टन में आईसीसी विश्व कप के 28वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। क्रिकेट फैंस ने जब यह फैसला सुना तो उम्मीद जाग गई कि आउट ऑफ फाॅर्म चल रही अफगानी टीम की भारतीय बल्लेबाजों के हाथों खूब धुनाई होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिगग्ज क्रिकेटरों से भरी टीम 8 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में महज 224 रन ही बना सकी। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ ऐसे आउट होकर चले गए जिसकी आशंका ना के बराबर रहती है।

दूसरी बार आउट हुए ऐसे
विजय शंकर के रूप में भारत को झटका लगने के बाद 5वें नंबर पर धोनी टीम को संभालने आए। उनपर जिम्मेदारी थी कि स्कोर को आगे बढ़ाया जाए। धोनी ने काफी समय क्रीज पर बिता लिया था लेकिन 45वें ओवर में तेजी से रन बटोरने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। राशिद खान के ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने आगे बढ़कर बड़ा शाॅट खेलने का प्रयास किया। लेकिन धोनी गेंद को बल्ले पर ला नहीं सके और विकेट के पीछे स्टंप आउट होकर पवेलियन लाैट गए। वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार देखने को मिला है जब धोनी स्टंप आउट हुए। उन्हें स्टंप आउट करना किसी विकेटकीपर के लिए आसान नहीं रहता।

धोनी 52 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। यह उनका 345 वनडे मैच रहा। इससे पहले धोनी 2011 विश्व कप में विंडीज के खिलाफ एक मैच में 30 गेंदों में 22 रन बनाकर स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद का शिकार बने थे। हालांकि उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रन बनाए थे और विंडीज 80 रनों से मैच हार गया था।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 19:39 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+