मीरपुर। भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज के पहले मैच में जहां टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरी ओर इस मैच को लेकर कप्तान धोनी भी मुसीबत में पड़ गये हैं। धोनी को एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर बिस्वरूप डे ने जवाब तलब किया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक धोनी को रेफरी ने धक्का-मुक्की के मामले में अपना रूख स्पष्ट करने के लिए बुलाया था।
दरअसल गुरूवार को हुए वनडे मैच में भारत की बैटिंग के वक्त 25वें ओवर में कैप्टन धोनी मुस्तफिजुर की बॉल पर रन लेने के लिए दौड़ रहे थे कि तभी उनके रास्ते में मुस्तफिजुर आ गये जिसकी वजह से मुस्तफिजुर गिर पड़े और घायल हो गये जिसके कारण उन्हें मैदान से भी बाहर जाना पड़ा। हालांकि वापसी के बाद उन्होंने तीन विकेट लिए और पांच विकेट लेकर वह मैन ऑफ द मैच बने।
जानिए बांग्लादेश से क्यों बुरी तरह हारा भारत?
टीवी चैनलों पर बार-बार यह विजुअल दिखाया जा रहा है, जिसे फौरी तौर पर देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे कि धोनी ने मुस्तफिजुर को धक्का दिया है, धोनी पर लेवल वन के तहत जुर्माने की सजा हुई है अब उन्हें अपनी फीस का 75 प्रतिशत बतौर जुर्माना देना पड़ेगा।