Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए धोनी का नया लुक

मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। अपने शुरुआती दिनों में धोनी लंबे बालों के चलते आकर्षण का केंद्र बने रहते थे। लेकिन धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकदम नया हेयर स्टाइल अपनाया है।

धोनी ने इस बार अपने बाल बेहद छोटे कराये हैं साथ ही उन्होंने जेल क्रीम से उन्हें एक नया ही स्टाइल दिया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले धोनी मोहक के साथ देखे गये थे जहां उन्होंने आइपीएल के लिए अपना नया हेयर स्टाइल कराने पहुंचे थे।

धोनी हमेशा से ही अपने हेयर स्टाइल पर काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं। जोकि काफी चर्चा का विषय भी बनता रहा है। धोनी की यह ताजा तस्वीर काफी तेजी से ट्रेंड हो रही है जिसमें धोनी कैमरा को अपना पोज दे रहे हैं। तस्वीर में धोनी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरु होने वाली टेस्ट श्रंखला में भारत की कमान संभालने के लिए पहुंच चुके है। धोनी ऐसे वक्त ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं जब पूरा क्रिकेट जगत युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज के निधन का शोक मना रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+