
ये हैं धोनी की वो पत्नी, जो जाना चाहती हैं डेट पर
अरे चौंकिए मत, हम धोनी की रियल वाइफ के बारे में नहीं बल्कि रील वाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां, दरअसल धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' हर किसी को याद होगी। इस फिल्म में धोनी का किरदरा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था जबकि उनकी पत्नी साक्षी का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री कायरा आडवाणी ने निभाया था।

साक्षी भी कायल हुईं थीं कायरा की एक्टिंग की
कायरा ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। खुद एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने उनके खुद के रोल के लिए कायरा की खूब तारीफ की थी। जिसके बाद खुद कायरा ने कहा था कि साक्षी की तरफ से उनके रोल के लिए तारीफ मिलना बड़ी बात थी।

धोनी के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहती हैं कायरा
अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रैपिड फायर क्वेश्चन-आंसर राउंड के दौरान कायरा ने बड़ा खुलासा किया है। कायरा से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाना पसंद करेंगी तो उन्होंने फट से एमएस धोनी का नाम लेते हुए कहा था वह धोनी के साथ डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगी।

कोहली हैं सबसे ज्यादा हॉट
कायरा से पूछा गया कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा हॉट क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने विराट कोहली को सबसे हॉट क्रिकेटर करार दिया।
धोनी सबसे ज्यादा केयरिंग हसबैंड हैं
कायरा ने धोनी को मोजूदा समय का सबसे ज्यादा केयरिंग हसबैंड करार दिया। दरअसल कायरा से पूछा गया कि क्रिकेट या बॉलीवुड में से मौजूदा समय में बेहतर पति कौन है? तो उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि- हम हरभजन सिंह के शादी समारोह में मिले थे। उन्होंने (धोनी) अपनी बच्ची पकड़ रखा था और जिस तरह से वह अपने बच्ची और अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे थे, वह बहुत आश्चर्यजनक था। यह देखना बहुत सामान्य और बहुत ही प्यारा था, धोनी सपर ग्राउंडेड हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
