धोनी अनटोल्ड.. देख भड़के बड़े भाई, FB पर बयां किया दर्द
रांची। भारत के बेस्ट कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी...इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ये पहली बॉयोपिक है जिसने इतनी कमाई की है इसलिए इस बात से धोनी और उनके चाहने वाले काफी खुश होंगे लेकिन इस दुनिया में कोई ऐसा भी है जो कि इस फिल्म को देखकर नाखुश है।
करवाचौथ (19 अक्टूबर): हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...
यही नहीं फिल्म को देखने के बाद उस इंसान ने अपना दर्द फेसबुक पर उकेरा है, वो इंसान हैं महेन्द्र सिंह धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह धोनी, जो कि रांची में ही अपने पूरे परिवार संग रहते हैं और राजनेता हैं। फिल्म में धोनी के बड़े भाई को दिखाया ही नहीं गया है और ना ही जिक्र किया गया है कि उनका कोई अपना बड़ा भाई भी है, हालांकि फिल्म में उनकी बड़ी बहन का जिक्र है, जो कि बचपन से लेकर बड़े होने तक माही को इमोशनली सपोर्ट करती आयी हैं।
युवराज ने सैकड़ा जड़कर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब, बनाया रिकॉर्ड
आगे की बात तस्वीरों में...

नरेन्द्र सिंह धोनी
फिल्म देखने से पहले नरेन्द्र सिंह धोनी ने इस बारे में कहा था कि उन्होंने फिल्म अभी तक नहीं देखी है। अगर फिल्म में मेरे रोल को दिखाया नहीं गया तो ये सवाल मुझसे नहीं फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे से करना चाहिए कि उन्होंने मेरा रोल क्यों काटा?

फिल्म धोनी के करियर पर
उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म धोनी के करियर पर बनी है ना कि उसके रिश्तों पर और उसके करियर में मेरा कोई खासा योगदान नहीं है इसी कारण हो सकता है कि मेरा रोल फिल्म में फिट ना बैठ रहा हो इस कारण मुझे नहीं दिखाया गया हो।
नरेन्द्र सिंह धोनी
लेकिन फिल्म देखने के बाद नरेन्द्र सिंह धोनी के फेसबुक पर जो लिखा उसे देखकर लगता है कि उनका फिल्म में जिक्र ना होना,उन्हें काफी चुभ गया है। उन्होंने 10 अक्टूबर को फेसबुक पर लिखा...
ताल्लुक कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन,
मिले जो कामयाबी, सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं !
मेरी खूबी पे रखते हैं यहाँ अहले जुबां खामोश,
मेरे ऐबों पे चर्चा हो तो गूंगे भी बोल पड़ते हैं...
11 अक्टूबर का अपडेट
यादों की कीमत वो क्या जाने, जो खुद यादों को मिटा दिया करते हैं
यादों की कीमत उनसे पूछिए, जो यादों के सहारे जिया करते हैं।
अब क्या इस बात का इशारा ये समझा जाए कि माही अब बड़े भाई की यादों में हैं?

100 करोड़ का क्लब
आपको बता दें कि 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य रोल सुशांत सिंह राजपूत, कियारा अडवाणी, अनुपम खेर, दिशा पटानी और भूमिका चावला ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म 100 करोड़ अब तक कमा चुकी है। फिल्म रांची में टैक्स फ्री है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications