Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC रैंकिंग: सीरीज जीत के बावजूद दो अंक नीचे खिसकी टीम इंडिया

जमैका। गुरुवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। हालांकि वैसे तो किसी भी टीम के लिए सीरीज जीतने से बड़ा फायदा होता है लेकिन भारत के साथ उल्टा हुआ है। दरअसल शुक्रवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में भारत को दो अंकों का नुकसान हुआ है। इसी के साथ भारत की दूसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में 9वें नबर पर है। लेकिन उसने भारत को चौथे मैच में हराया था।

कम रैंकिंग वाली टीम से हारने के कारण भारत को सीरीज जीतने के बावजूद दो अंकों को झटका लगा है। भारत के पहले अंक 116 थे लेकिन ताजा आईसीसी रैंकिंग में उसके 114 अंक हैं। हालांकि भारतीय अभी भी तीसरे नंबर पर है। भारत चौथे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से सिर्फ एक अंक आगे है। एक हार के कारण भारत के दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

ताजा आईसीसी रैंकिंग में 119 अकों के साथ दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर 116 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम बरकरार है। अगर भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच नहीं हारता तो उसका दूसरे नंबर पहुंचना पक्का था। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम की रैंकिंग में तो कोई सुधार नहीं हुआ है लेकिन हां उसे एक अंक का फायदा हुआ है। भारत के साथ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के 77 अंक थे जोकि अब 78 हो गए हैं।

आपको बता दें कि भारत अब आठवें नंबर पर मौजूद श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। ऐसे में विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की उम्मीदें सीरीज 5-0 से जीतने की होंगी। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ एक भी मैच हारने से भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+