जीत के बाद बोले धोनी..लोग तो तलवार लेकर खड़े रहते हैं
इंदौर। इंदौर वन डे जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच बने धोनी ने साफ लफ्जों में अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि लोग तो चाहते हैं कि आप गलती करें और वो शुरू हो जायें क्योंकि उनके हाथ में तलवार है।
निश्चित ही हम आज जीत गये जो कि हमारे लिए राहत की बात है लेकिन यह एक बेहतरीन जीत नहीं है। हमने इंदौर में अपनी क्षमता का अस्सी प्रतिशत भी नहीं दिया लेकिन यह जीत हमारी टीम के लिए अच्छी है जिसकी हमें बहुत ज्यादा जरूरत थी।
यह एक बेहतरीन जीत नहीं है
हां यह एक आसान मैच नहीं था क्योंकि हमने बहुत अच्छे रन नहीं बनाये थे, इसके बाद हमारे गेंदबाजों ने भी बढ़िया शुरूआत नहीं दी लेकिन स्पिनरों की वजह से हमने मैच में पकड़ बनायी रखी और हम सफल हुए। अक्षर और हरभजन दोनों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हम खेल में वापसी कर सके और हम जीत गये।
स्पिनर्स ने किया बढ़िया काम
गौरतलब है कि बुधवार को हुए दूसरे एकदिवसीय में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 22 रनों से हरा दिया। अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट और भज्जी ने दो अहम विकेट लिये। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाये थे जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी के नाबाद शानदार 92 रन शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
