विराट की कप्तानी रास नहीं आ रही अब धोनी क्रिकेट छोड़ खेलेंगे यह खेल!
नई दिल्ली। आपको सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से अलग इस मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगे। ये एक फुटबॉल मैच होगा। महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि वो क्रिकेट से अलग फुटबॉल मैच के लिए मैदान में उतरेंगे। ये फुटबॉल मैच चैरिटी के लिए खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स आमने-सामने होंगे।

फुटबॉल के लिए मैदान में उतरेंगे धोनी
15 अक्टूबर, 2017 को होने वाले चैरिटी फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के बीच मुकाबला होगा। मानवता को ध्यान में रखते हुए ये खास पहल की गई है जिसमें अभिषेक बच्चन की चैरिटी और विराट कोहली की चैरिटी द विराट कोहली फाउंडेशन हिस्सा लेंगे। भारतीय क्रिकेटर्स की टीम 'ऑल हर्ट एफसी' और बॉलीवुड स्टार्स की टीम का नाम 'ऑल स्टार्स एफसी' है। क्रिकेटर्स की टीम का नेतृत्व विराट कोहली करेंगे, वहीं रणबीर कपूर बॉलीवुड स्टार्स की टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के बीच मुकाबला
भले ही विराट कोहली क्रिकेटर्स की टीम का नेतृत्व कर रहे हों लेकिन धोनी की फुटबॉल स्किल किसी से छिपी नहीं है। विराट कोहली ने खुद बताया है कि धोनी इस मुकाबले की तैयारी में जुटे हुए हैं। विराट ने कहा कि धोनी भाई इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं। वह पहले से ही रणनीति बनाने और मैच की तैयारी को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें बड़े मैदानों में फुटबॉल खेलने की हमारी आदत नहीं है।

चैरिटी के लिए होगा फुटबॉल मैच
पिछले साल भी ऐसा ही मुकाबला हुआ था जिसमें दो-दो की बराबरी से मैच समाप्त हुआ था। उस मैच में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ युवराज सिंह ने जिस तरह से बार्सीलोना स्टाइल में टिकी-टाका किया था वो लोगों के लिए बेहद खास पल था।

सितारों से सजे मुकाबले की कर लीजिए तैयारी
ये मुकाबला सितारों से सजा हुआ है। विराट कोहली के नेतृत्व वाले ऑल हर्ट एकादश में धोनी, शिखर धवन, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन शामिल होंगे। वहीं अभिषेक बच्चन की ऑल स्टार्स एकादश भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं होगी। बॉलीवुड स्टार्स की टीम में रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, डिनो मोरिया और शूजित सिरकार शामिल होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications