Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने बताई प्यार की सही उम्र, पत्नी साक्षी को कैसे रखा जाता है खुश ये राज भी खोला

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन फैंस के साथ कैसे जुड़े रहना है वो अच्छे से जानते हैं। धोनी जहां भी जाते हैं, फैंस उनका पीछा करते हुए पीछे पहुंच जाते हैं। यहां तक कि मैच के दाैरान भी कई ऐसे लम्हे देखने को मिले जब कोई फैन सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़ते हुए धोनी के पैर छूने के लिए मैदान पर दाैड़ा आता है। धोनी बहुत कम अपनी जिंदगी को लेकर जिक्र करते हैं, लेकिन भारत मैट्रिमोनी.कॉम के मंच पर उन्होंने अपने फैंस के साथ खुलकर बात की। इस दाैरान उन्होंने बताया कि प्यार की सही उम्र क्या है आैर वह कैसे अपनी पत्नी साक्षी को खुश रखते हैं।

ऐसे रखते हैं खुश

ऐसे रखते हैं खुश

धोनी ने मैट्रिमोनी के प्रमोशनल इवेंट में कहा कि मैट्रिमोनी आइडियल हसबैंड ढूंढने का जरिया है। मैं आइडियल हसबैंड से भी बेहतर हूं। धोनी ने साक्षी का जिक्र करते हुए कगा कि वो जो भी कुछ करना चाहती है मैं उसे करने देता हूं। इसलिए मैं आइडियल हूं। मुझे पता है कि मैं तभी खुश रह रहूंगा जब मेरी पत्नी खुश रहेगी और मेरी पत्नी तब खुश रहेगी जब मैं उसकी हां में हां भरूंगा। यह कहानी सिर्फ मेरी ही नहीं, बल्कि हर किसी की कहानी है। शादी से पहले तक ही लड़का शेर होता है।

प्यार की असली उम्र है 50 के बाद

प्यार की असली उम्र है 50 के बाद

इसके बाद धोनी ने यह भी बाताया कि किस उम्र में असली प्यार जागता है। धोनी ने काफी खुलकर कहा कि असल में जब आप अपनी यंग लाइफ जी रहे होते हो तो आपका डेली रुटीन होता है लेकिन जब आप 50 की उम्र पार करते हैं तो वो समय असली प्यार का होता है।

टीम से हैं दूर

टीम से हैं दूर

फिलहाल धोनी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप बाद टीम के लिए कोई भी सीरीज नहीं खेली है। अब देखना यह बाकी है कि वो कब वापसी करेंगे। साथ ही उनके संन्यास पर भी अटकलें बनी हुई हैं।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 19:13 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+